रांची में हिंसा और उपद्रव के दौरान घायल अपराधी साबिर अंसारी रिम्स से हुआ फरार, पुलिस छानबीन में जुटी
राँची।राजधानी राँची के मेन रोड में हुए उपद्रव के दौरान हिंसा के हुई फायरिंग में घायल हुआ साबिर अंसारी इलाज के दौरान रिम्स से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार साबिर राँची के इस्लाम नगर का रहने वाला है और उसके पिता का नाम अब्दुल गफ्फार है। साबिर के पीठ में गोली का छर्रा लगा था। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे रिम्स के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में डॉ विनीत महाजन की देखरेख में भर्ती किया गया था। विभाग के डॉक्टरों ने छर्रे को बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसे सर्जरी आईसीयू में भर्ती किया था गया था। मौका देख रविवार की सुबह वह वार्ड से निकल कर फरार हो गया है।वहीं साबिर की मां ने कहा कि मैं उसके बेड के नीचे ही लेटी हुई थी। इसी बीच आंख लग गई और वह वार्ड से निकलकर कहीं चला गया। उन्होंने कहा कि साबिर को बाथरूम और वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं: