सतना। प्रदेश कांग्रेस द्वारा संचालित होने वाले कार्यक्रम “हाथ से हाथ जोड़ो” आगामी 5 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी के सतना दौरे को लेकर रैगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक कल्पना वर्मा जी ने आज हाटी,भूमकहर और सितपुरा मंडलम की बैठक संपन्न हुई।
जिसमे प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महीपत शुक्ला,इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप समदरिया,कांग्रेस नेता मनोज बागरी,किसान कांग्रेस सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राममणि शुक्ला भुमकहर मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष अशोक शर्मा,सितपुरा मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष बिटलु पांडेय,हाटी मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर सिंह,बिटलु सिंह, सेक्तर अध्यक्ष मोहित सिंह,सेक्तर अध्यक्ष रवि शुक्ला सहित पार्टी के कार्यकर्ता और जनता जनार्दन मौजूद रही!
कॉन्ग्रेस के "हाथ से हाथ जोड़ो" कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रैगांव विधायक का जनसंपर्क
Reviewed by PSA Live News
on
10:41:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: