01 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा, राशन कार्डधारियों का होगा भौतिक सत्यापन
रांची। रांची जिला में *"पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा* का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दिनांक *01 फरवरी से 14 फरवरी 2023* तक पीडीएफ सशक्तिकरण पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में नगर आयुक्त रांची नगर निगम, सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा NFSA से आच्छादित वैसे लाभुकों, जिनका आधार संख्या उपलब्ध नहीं है परंतु वे NFSA से तहत् देय लाभ प्राप्त करने के इच्छुक हैं, उनको Aadhaar enrollment किये जाने हेतु दिनांक 31.03.2023 तक अवधि विस्तारित की गई है।
राँची जिला अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में *PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा* के आयोजन निम्नवत् रूप से किया जाएगा।
*राशनकार्डों से संबंधी निम्न कार्य निष्पादित किये जायेंगे :-*
1. NIC द्वारा जनवरी 2021 से दिसम्बर 2022 तक केवल अपवाद पंजी के माध्यम से खाद्यान्न उठाव करने वाले 1676 राशनकार्डधारियों को चिन्हित करते हुए राँची जिला के सभी प्रखण्डों / वार्डों के आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन।
2. कुल 157 सदस्यों के दर्ज गलत UID ( डीलरवार सूची संलग्न) में सुधार करना।
3. कुल 23,276 सदस्यों (डीलरवार सूची संलग्न) का UID सीडिंग करना।
*उपरोक्त कार्य निम्न प्रक्रियाओं के माध्यम से सुनिश्चित किये जायेंगे :-*
1.सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में गलत UID से संबंधित सदस्य का नाम / राशनकार्ड संबंधी सूची का प्रकाशन ।
2. पंचायतवार अथवा सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में वैसे राशनकार्डधारियों के नाम का प्रकाशन, जिनका आधार सीडिंग किया जाना है।
3. पखवाड़ा के प्रचार-प्रसार की कार्रवाई।
*आधार संख्या में सुधार / सीडिंग की प्रक्रिया :-*
1. सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा आधार संख्या में सुधार तथा आधार सीडिंग का कार्य ई-पॉश मशीन के माध्यम से सुनिश्चित किया जायेगा। इस हेतु प्रति सीडिंग रु० 02.00 (दो) की दर से जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को भुगतान की जायेगी। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा प्रतिदिन सुधार / सीडिंग से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर जिला आपूर्ति कार्यालय में समर्पित करेंगे, जिसके आधार पर जिला आपूर्ति कार्यालय से राशि का भुगतान किया जायेगा।
2. NIC द्वारा आहार पोर्टल पर एक Dashboard तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से प्रखण्ड / वार्ड / डीलरवार प्रतिदिन निष्पादित मामलों का अनुश्रवण किया जा सके।
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा "PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा अंतर्गत संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र के जिला परिषद् सदस्यों / पंचायत समिति सदस्यों / ग्राम प्रधान / मुखिया / उप मुखिया / वार्ड सदस्यों / जन सेवक / पंचायत सेवक आदि की उपस्थिति में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उपर्युक्त तिथि को आयोजित "PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा को सफल बनाने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।
01 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा, राशन कार्डधारियों का होगा भौतिक सत्यापन
Reviewed by PSA Live News
on
11:45:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: