ब्लॉग खोजें

नक्सलियों के गढ़ रहे कुंडिलपुर में पहली बार पंहुचे जिले के सभी अधिकारी

मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे और पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा समेत कई वरीय पदाधिकारी गुरुवार को  जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड मनातू के रंगिया पंचायत अंतर्गत पहाड़ पर बसे कुंडिलपुर गांव दुर्गम रास्ते से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। कभी नक्सलियों के गढ़ रहे कुंडिलपुर गांव  में पहली बार जिला अधिकारियों ने वंहा पंहुचकर आदिम जनजातियों का कुशलक्षेम जाना। बता दें कि मनातू प्रखंड से कुंडिलपुर तक सड़क कनेक्टिविटी न होने के कारण वरीय अधिकारियों को बिहार के गया जिले के इमामगंज से होते हुए जाना पडा। 

  कुंडिलपुर पंहुचकर उपायुक्त ने आदिम जनजाति के लोगों संग संवाद कर उनकी जरूरतों व समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान स्थनीय ग्रामीणों ने उपायुक्त श्री दोड्डे के समक्ष पीएम आवास, अंबेडकर आवास,पानी,बिजली,पेंशन, शिक्षा, राशन, आंगनवाड़ी, सड़क, रोजगार आदि से संबंधित समस्याओं को रखा।इस दौरान उन्होंने स्कूल,आंगनवाड़ी के बच्चों के बीच स्वेटर, खेल सामग्री और चॉकलेट का वितरण किया। साथ ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूली बच्चों संग भोजन किया।

*ग्रामीणों ने उपायुक्त से पानी के संकट से निवारण हेतु डीप बोरिंग और तालाब निर्माण करवाने की मांग की* 

जिले के वरीय अधिकारियों संग कुंडिलपुर गांव पहुंचे उपायुक्त से ग्रामीणों ने गांव में पानी की संकट से निवारण के लिए डीप बोरिंग और तालाब निर्माण हेतु भी अनुरोध किया। जिस पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए डीप बोरिंग और तालाब निर्माण करवाने हेतु सबंधित विभाग को निर्देशित किया। साथ ही उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी समस्या के समाधान हेतु स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से अथवा सीधे मुझसे संपर्क करें।

*अफीम की खेती छोड़  रोजगार और पारंपरिक खेती से जुड़े लोग: पुलिस अधीक्षक*

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पूरे इलाके में हो रहे अफीम की खेती को छोड़ कर रोजगार से जुड़ने और पारंपरिक खेती करने की सलाह वंहा के ग्रामीणों को दिया। साथ ही उन्होंने अफीम की खेती करने वाले लोगो को हिदायत देते हुए कहा अफीम खेती करना कानूनन अपराध है,पकड़े जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसपी चंदन कुमार सिंहा  ने वंहा लहलहा रहे अफीम के फसलों को नष्ट करने का निर्देश पुलिस के जवानो को दिया। पुलिस के जवानों ने बड़ी मात्रा में अफीम के फसलों को नष्ट किया।  साथ ही एसपी ने वंहा की महिलाओं को अपने स्तर से आर्थिक मदद की। एसपी ने लोगो से कहा कि आपलोगों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है, आप लोग भयमुक्त होकर सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए विकास के मुख्यधारा से जुड़े।

*आंगनबाड़ी सेविका को किया सेवामुक्त, स्थानीय महिला को सेविका चयन करने का आदेश दिया डीएसडब्ल्यूओ को*

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने इसी क्रम में कुंडिलपुर के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्र और रसोईघर को गंदगीयुक्त पाया। वंही उपायुक्त ने सहायिका से पूछताछ के क्रम में पाया की सेविका ज्यादातर आंगनवाड़ी के केंद्र से नदारद रहती है। उपायुक्त ने सेविका को फटकार लगाते हुए तत्काल सेवामुक्त किया, वंही  नई सेविका के रूप में स्थानीय महिला का चयन करने का आदेश डी.एस.डब्ल्यू.ओ. को दिया।  

 इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई मांग किये गये हैं जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मांग के अनुरूप शीघ्र ही तालाब निर्माण और डीप बोरिंग की स्वीकृति दी जायेगी।उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने का रास्ता कठिन है,रास्ते को सुगम बनाने हेतु सबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण की दिशा में जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही युवकों को गाड़ी खरीदने और रोजगार से जोड़ने हेतु लोन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उपायुक्त ने स्थानीय पदाधिकारियों को निदेश दिया कि यंहा के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाये। कोई भी व्यक्ति सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रह पाए।

 वंही पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां के लोग बड़ी मात्रा में अफीम की खेती करते हैं, इन लोगों को रोजगार और पारंपरिक खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अफीम की फसलों को नष्ट किया जा रहा है। अफीम तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवसर पर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के अलावे उप विकास आयुक्त रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनातू, नजारत उपसमाहर्ता, सिविल सर्जन, डीएसडब्ल्यूओ, स्थनीय मुखिया समेत अन्य उपस्थित थे।
नक्सलियों के गढ़ रहे कुंडिलपुर में पहली बार पंहुचे जिले के सभी अधिकारी नक्सलियों के गढ़ रहे कुंडिलपुर में पहली बार पंहुचे जिले के सभी अधिकारी Reviewed by PSA Live News on 10:51:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.