ब्लॉग खोजें

सांस्कृतिक महोत्सव का आमंत्रण लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे सांसद सेठ, कलाकारों के लिए आयोजित इस महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल

रांची। 5, 6 और 7 मई को आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में आतिथ्य को लेकर सांसद श्री संजय सेठ ने आज झारखंड के राज्यपाल श्री सी० पी० राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद के साथ झारखंड की कला जगत के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री मधु मंसूरी सहित आयोजन समिति के सदस्य व अन्य कई कलाकार भी शामिल थे। सांसद श्री सेठ ने राज्यपाल को आमंत्रण पत्र के साथ, कार्यक्रम के उद्देश्य और अन्य जानकारियों से संबंधित विवरण सौंपा। इसके साथ ही सांसद ने राज्यपाल को सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन के पीछे का उद्देश्य बताया। सांसद के आग्रह पर राज्यपाल ने सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने की सहर्ष अनुमति प्रदान की। उनसे मुलाकात के बाद सांसद ने कहा कि झारखंड की कला और संस्कृति के प्रति माननीय राज्यपाल महोदय ने गहरी रूचि दिखाई है। इस आयोजन की सराहना भी की है। राज्यपाल महोदय ने यहां की लोकसंस्कृति और लोककलाओं के संबंध में कई प्रकार की जानकारियां प्राप्त की। खुशी की बात है कि माननीय राज्यपाल महोदय को यहां की कई कला और संस्कृतियों की जानकारी पूर्व से भी है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि उनके आगमन से इस महोत्सव में शामिल हो रहे कलाकारों और आयोजन समिति सहित रांची के नागरिक भी गौरवान्वित महसूस करेंगे। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ेगा। यह हमारा सौभाग्य है कि माननीय राज्यपाल महोदय ने हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर, इसमें आने की अनुमति प्रदान की है।
सांस्कृतिक महोत्सव का आमंत्रण लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे सांसद सेठ, कलाकारों के लिए आयोजित इस महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल सांस्कृतिक महोत्सव का आमंत्रण लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे सांसद सेठ, कलाकारों के लिए आयोजित इस महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल Reviewed by PSA Live News on 8:15:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.