ब्लॉग खोजें

क्रिकेट की संभावनाओं को तराशने के लिए नमो क्रिकेट कैंप का 10 दिवसीय आयोजन

रांची। रांची में क्रिकेट की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा नमो क्रिकेट कैप   का 10 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है । 
क्रिकेट में संभावनाओं को थोड़ा सा तराश कर और बेहतर किया जा सकता है रांची ने क्रिकेट जगत को महेंद्र सिंह धोनी जैसे सितारे दिए भविष्य में कई महेंद्र सिंह धोनी रांची में है जिसे थोड़ा सा मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है थोड़े बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता है इसी उद्देश्य से 1 जून से 10 जून 2023 तक शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू (कांके) में 10 दिवसीय  नमो क्रिकेट कैप  का आयोजन किया गया है इस क्रिकेट कैंप   का संचालन बिहार झारखंड के भूतपूर्व रणजी खिलाडी प्रदीप खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न होगा यहां बच्चों को क्रिकेट के बेहतर गुर सिखाया जाएंगे। इस क्रिकेट कैप  में  नवोदित अंडर  17 क्रिकेटरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा  इस खेल के संयोजक संजय पोद्दार ने बताया अभी तक रांची के विभिन्न स्कूलों से 200  आवेदन प्राप्त हो चुके हैं इसी के निमित्त दिनांक 28 जून को शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू कांके में   सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों का ट्राइल आयोजित की गई है सभी बच्चों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग करनी है प्रातः 8:00 बजे से ट्राइल प्रारंभ होगी  ट्रायल के आधार पर 50 बच्चों का चयन किया जाएगा  प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाडियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है   प्रयास  किया गया है कि रांची के हर एक स्कूल एवं हर एक क्षेत्र के बच्चे आ सके यह प्रशिक्षण सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के कई नामी गामी खिलाड़ियों द्वारा भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सांसद सेठ ने कहा यह तो अभी शुरुआत है आगे भी जरूरत के मुताबिक इस तरह के प्रशिक्षण हर क्षेत्रों में दिए जाएंगे।
क्रिकेट की संभावनाओं को तराशने के लिए नमो क्रिकेट कैंप का 10 दिवसीय आयोजन क्रिकेट की संभावनाओं को तराशने के लिए  नमो क्रिकेट कैंप  का 10 दिवसीय आयोजन Reviewed by PSA Live News on 2:47:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.