प्रदेश के सभी 513सांगठनिक मंडलों में भाजपा आयोजित करेगी योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम् है योग दिवस का थीम
रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की पहल योग दिवस अब जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। हर व्यक्ति योग से जुड़कर निरोग और स्वस्थ रहना चाहता है।
इस वर्ष के अंतर राष्ट्रीय योग दिवस का ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुंबकम् ने विश्व समुदाय को दुनिया की भलाई केलिए सोचने को प्रेरित किया है।
कल योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह हरमू स्थित पटेल पार्क में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के माउरी भवन में , पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भालूबासा जमशेदपुर स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश एवम जिला स्तर के सभी पदाधिकारी ,कार्यसमिति सदस्य,मंडल के पदाधिकारी , कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश के सभी 513सांगठनिक मंडलों में भाजपा आयोजित करेगी योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम् है योग दिवस का थीम
Reviewed by PSA Live News
on
8:21:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:21:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: