चिराग ने नीतीश पर साधा निशान, बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए हैं संघर्षरत
पटना। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को धमकी दिया जाना एक गंभीर प्रकरण है। केंद्र और राज्य सरकार इसकी जांच कराकर दोषी को अवश्य सजा दें। बिहार में इन दिनों अपराध की घटनाएं बढ़ी हुई हैं ऐसे में किसी भी तरह की धमकी नजरअंदाज नहीं की जा सकती।
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को धमकी दिया जाना एक गंभीर प्रकरण है। केंद्र और राज्य सरकार इसकी जांच कराकर दोषी को अवश्य सजा दें। बिहार में इन दिनों अपराध की घटनाएं बढ़ी हुई हैं, ऐसे में किसी भी तरह की धमकी नजरअंदाज नहीं की जा सकती।
उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह पारस के निजी और सरकारी मोबाइल फोन पर काल कर किसी ने धमकी दी थी कि हाजीपुर से चुनाव लड़ने पर उन्हें जान तक से हाथ धोना पड़ सकता है। पारस ने इस प्रकरण में चिराग गुट की संलिप्तता का आरोप लगाया था।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर पटना में चिराग ने कहा कि इसकी भी जांच हो जाए। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपराध उन्मूलन की चिंता कहां है। वे तो इन दिनों मुंबई की बैठक को लेकर व्यस्त हैं और उनका पूरा प्रयास है कि उन्हें आइएनडीआइए का संयोजक बना दिया जाए। वे वस्तुत: अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: