रांची। सीपीआई राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला मंत्री अजय सिंह ने बयान जारी कर कहा की झारखंड सरकार झारखंड सचिवालय में रिक्त पड़े सभी पदों पर तत्काल नियुक्ति करे,आउटसोर्सिंग एवम संविदा पर सचिवालय जैसे जगहों पर नियुक्ति नहीं होनी चाहिए,क्योंकि झारखंड सरकार के सभी गोपनीय फाइल और राज्य केंद्र की गतिविधियां यही से संचालित होता है, संविदा कर्मी और आउटसोर्सिंग के द्वारा नियुक्त कर्मचारी सरकार के प्रति संवेदनशील नहीं रहते है।सचिवालय और मंत्रालय में कर्मियों के कमी रहने के कारण विकास का कार्य प्रभावित होता है समय पर कार्य नहीं हो पाता है, सचिवालय में कार्यरत राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों को प्रोन्नति बिहार सरकार के तर्ज पर दी जानी चाहिए, झारखंड के नौजवानों को रोजगार मिलेगा और आम जनता और विकास के कार्यों में तेजी आएगी,झारखंड सरकार ने जो वादा लोगो से किया था की सरकार स्थाई बहाली झारखंड में करेगी झारखंडियों के हित में,, सरकार इन सब वादों को जनहित और झारखंडियों के हित में अविलंब पूरा करे।सीपीआई सरकार को उनके किए गए वादों को हमेशा पूरा करने के लिए याद दिलाती रहेगी।
Reviewed by PSA Live News
on
9:06:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: