ब्लॉग खोजें

अलग राज्य के नाम पर राज्य को बेचने वाले आज सत्ता पर काबिज है: सुदेश महतो



लोहरदगा । आजसू पार्टी का युवा सह नगर सम्मेलन पुराना नगर भवन में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष माननीय सुदेश कुमार महतो जी उपस्थित रहे केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो जी का कुडू विराट होटल के पास कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत को प्रधान कार्यालय में माल्यार्पण करते हुए नम आंखों से उन्हें याद किया और अपना प्रेरणा स्रोत बतलाया विशाल मोटरसाइकिल रैली के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुराने नगर भवन में युवा सह नगर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसको संबोधित करते हुए माननीय सुदेश कुमार महतो जी ने कहा कि आज की सरकार शुरू से ही झारखंड को बेचने का कार्य की है, सबसे पहले आंदोलन के नाम पर आंदोलन को बेची ।आज झारखंड को बेच रही है यहां युवा बेरोजगार है कोई सुध लेने वाला नहीं। आज कॉलेज में निशुल्क के जगह पर शुल्क लेकर   पढ़ाया जा रहा है ।गरीब गुरबाके होनहार विद्यार्थी इससे वंचित रह जा रहे हैं ।यहां के स्थानीय विधायक पूर्व में डीआईजी रहे हैं वर्तमान में सरकार के एक अहम पद पर हैं वह वित्त एवं खाद आपूर्ति मंत्री हैं परंतु आज तक 5 सालों में राशन कार्ड सही से नहीं बन पाई विधि व्यवस्था पूरे राज्य की चरमराई हुई है राज्य में एवं लोहरदगा जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है ।कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं जनता त्राहिमाम कर रही है ।परंतु उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है । यह सरकार बड़े-बड़े वादे कर बनी थी। परंतु एक भी वादा पूरे नहीं कर पाई। अब आखरी समय में योजनाओं का झुनझुना पकड़ा रही है। जनता सब समझता है कोई किसी को बेवकूफ नहीं बना सकता। स्वर्गीय कमल किशोर भगत जब विधायक बने तब बहुत सी योजनाओं को यहां उन्होंने शुरू कराया जो आज अधर पर लटका है ।हमें फिर से उनके सपनों को पूरा करने के लिए एक जुट होकर आगे आना होगा और इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। इस सरकार में बैठे लोग शुरू में आंदोलन को बेच खाए और अब राज्य को बेचने का कार्य कर रहे हैं ।भला हो स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जिन्होंने  यहां का दर्द समझा और उन्होंने इस राज्य को अलग राज्य का दर्जा देने का कार्य किया और आजसू के आंदोलन को तथा जनता के दुख तकलीफ को समझ कर झारखंड को अलग राज्य बनाया यहां का दर्द यहां के सरकार को नहीं दिख रहा है। लेकिन हम धन्यवाद देंगे असम की सरकार को और खासकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा जी को जिन्होंने झारखंड से चाय बागान गए हमारे आदिवासी भाई बहनों के लिए असम में अलग से मंत्रालय बनाया और उनको आरक्षण देने का कार्य किया। अपने राज्य में ही आज यहां के गरीब गुरबा आदिवासी दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक महिला युवा बेरोजगार ठगा हुआ महसूस कर रहा है ।हम आज युवाओं से संवाद करने आए हैं हम युवाओं के साथ मिलकर झारखंड की दशा और दिशा बदलना चाहते हैं। हम युवाओं के लिए अलग नीति, महिलाओं के लिए अलग नीति, अल्पसंख्यकों के लिए अलग नीति के रूपरेखा तैयार किए हुए  हैं। हमारी सरकार बनी तो हम उन सभी नीतियों को लागू करेंगे। इस सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा हेमंत सरकार आंदोलनकारीयों को,युवाओं को, महिलाओं को ठगने का कार्य किया है यह सरकार ऐसी निकम्मी सरकार है की ना तो स्थानीय नीति बना पाई ,ना नियोजन नीति बना पाई यह भी नहीं तय कर पाई की कौन झारखंडी हैं यह झारखंडियों की सरकार होकर बाहरियों का फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह सरकार ऐसी सरकार है जो झारखंडियों की पहचान करने के लिए भी नियम केंद्र सरकार के पाले में डालकर नवमी सूची का आधार बनाते हुए ठगने का कार्य कर रही है ।जबकि राज्य के स्थानीय नीतिराज्य सरकार को बनानी होती है। नीरू शांति भगत ने कमल किशोर भगत को याद करते हुए कहा कि आज हमें उनके बताएं रास्तों पर चलने की आवश्यकता है उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना है और  जिला को एक नई ऊंचाई पर पहुंचना है। डॉ एस अली ने कहा की हेमंत सरकार अब आखरी समय में बोर्ड का गठन कर रही है ,और यहां के लोगों को फिर से ठगने का कार्य कर रही है इसकी मनसा सिर्फ लोक लुभावन वादा करनाऔर सत्ता में काबिज रहने वाली है ।धरातल पर कार्य करने की इनमें इच्छा शक्ति नहीं है। लोहरदगा चुनाव प्रभारी केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि यहां के युवाओं में परिवर्तन की भूख है सभी लोग यहां से आजसू को देखना चाहते हैं यहां घर-घर में आजसूमयहो रहा है।  यहां एक-एक घर, एक-एक चूल्हा आजसूमय हो चुका है और यह चुनाव में दिखाई देगा । इस कार्यक्रम को पूर्व डीआईजी राजीव रंजन जी पवन प्रजापति, राम लखन प्रसाद, केंद्रीय संगठन सचिव एस अली, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत मंच,आकाश भगत ,कोशल तिवारी संचालन जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने किया धन्यवाद ज्ञापन कवलजीत सिंह ने किया माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो जी को प्रजापति कुमार महासंघ तथा लव कुश लव कुश समाज के प्रबुद्ध जनों ने ज्ञापन देकर समाज के एवं जिले की समस्याओं से अवगत कराया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव अंजू देवी गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप साहू केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल केंद्रीय सचिव विश्वनाथपुर केंद्रीय सचिव अरविंद राव केंद्रीय सदस्य राजू गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर भगत प्रखंड अध्यक्ष शनिचरवा उरांव प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष किशोर उरांव सचिव आनंद राम अमानत अंसारी आकाश यादव संयोजक मंडली के महेंद्र महतो बबलू महतो विलियम कुजूर एस टी मोर्चा के विजय उरांव केंद्रीय सचिव अरविंद यादव परमेश्वर भगत युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक गौतम सिंह अमित कुमार डॉ मनीष सहदेव नगर अध्यक्ष अशोक साहू कार्यकारी अध्यक्ष राजन मेहता कौशल सिंह राजकुमार यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी नगर प्रभारी निराली छोटू जिला के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता सागर वर्मा मनोज गुप्ता मानना आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। सैकड़ो युवाओं ने अजु का दामन थामा जिसमें मुख्य रूप से प्रमोद उरांव बंधन उरांव बिरसा उरांव अशोक उरांव निर्माण उरांव रति उरांव अशोक उरांव नितेश उरांव राजकुमार उरांव अमृत उरांव राजेश उरांव सूरज उरांव बंदे पुरम सुखराम उरांव मंगलेश्वर उरांव आदि ने आजसू का दामन थामा जिन्हें माननीय सुदेश कुमार महतो जी ने आजसु का प्रतीक चिन्ह देकर आजसु में सम्मिलित कराया।

अलग राज्य के नाम पर राज्य को बेचने वाले आज सत्ता पर काबिज है: सुदेश महतो  अलग राज्य  के नाम पर राज्य को बेचने वाले आज सत्ता पर काबिज है: सुदेश महतो Reviewed by PSA Live News on 3:46:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.