ब्लॉग खोजें

हटिया की जनता के प्रेम और स्नेह का ऋणी हूं - अजय नाथ शाहदेव



कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के आवास पर आज हटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। टिकट को लेकर चल रहे उहापोह के बीच कार्यकताओं और समर्थकों ने एक  स्वर से अपने प्रिय नेता के लिए आवाज बुलंद किया।

लोगों ने खुलकर अजय नाथ शाहदेव के लिए हटिया विधानसभा से टिकट की मांग की। समर्थकों का कहना था कि अजय नाथ शाहदेव पिछले चुनाव हारने के बाद भी जनता के सुख-दुख में साथ हैं। किसी के दुख तकलीफ़ में वे तुरंत उपस्थित हो जाते हैं। ऐसे नेता को टिकट नहीं देकर किसी और को‌ टिकट देना पार्टी का गलत फैसला होगा।

वक्ताओं ने कहा कि अजय नाथ शाहदेव की स्वीकार्यता सभी धर्म और सभी वर्गों में है। गांव से लेकर शहर तक सभी चाहते हैं कि अजय नाथ शाहदेव कांग्रेस से उनके विधायक बने।

लोगों ने कहा कि हटिया विधानसभा से अजय नाथ शाहदेव का टिकट काटने के‌ लिए विरोधियों ने षड्यंत्र भी किया। पार्टी आलाकमान को हटिया की जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। यहां के लोगों के दिलों दिमाग में अजय नाथ शाहदेव रचे बसे हैं और हमेशा जनता की दिलों में बसे रहेंगे। हटिया विधानसभा झारखंड का एक महत्वपूर्ण सीट है। यहां ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों की पसंद अजय नाथ शाहदेव ही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए। थोड़ा सा भी गलत फैसले से पार्टी यहां पर चूक जाएगी और विरोधी अपने मंसूबे पर कामयाब हो जाएंगे।

उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और अजय नाथ शाहदेव को ही पार्टी यहां से उम्मीदवार बनाएं। सभी ने अजय नाथ शाहदेव का हौसला बढ़ाया औ।

हटिया की जनता के प्रेम और स्नेह का ऋणी हूं - अजय नाथ शाहदेव हटिया की जनता के प्रेम और स्नेह का ऋणी हूं - अजय नाथ शाहदेव Reviewed by PSA Live News on 11:19:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.