विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के अन्तर्गत 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 1st Supplementary Randomization EMS संपन्न
रांची। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के समक्ष आज दिनांक- 02 नवंबर 2024 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के अन्तर्गत 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 1st Supplementary Randomization EMS सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया।
इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी 62-खिजरी, श्री सुदर्शन मुर्मू, EVM नोडल पदाधिकारी, श्री रविशंकर मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी ओरमांझी, जिला विज्ञान पदाधिकारी रांची, श्री राजीव रंजन एवं सभी सम्बंधित पदाधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जानकारी हो की 62-खिजरी विधानसभा अंतर्गत उम्मीदवार की संख्या-20 है। 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण प्रत्येक मतदान केंद्र में एक से अधिक वैलेट यूनिट लगाना होता है।
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया निक के जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा NIC के कॉन्फ्रेंस रूम में संपादित की गई।
विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के अन्तर्गत 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 1st Supplementary Randomization EMS संपन्न
Reviewed by PSA Live News
on
1:50:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: