रामगढ़ । दिनांक-31.10.2024 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि रामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कोठार में महतो पेट्रोल पम्प के पास लाहरबारी स्थित अभिषेक कुमार साव, पिता-स्व0 राजु साव के मकान में कोढ़ा गिरोह के दो सक्रिय सदस्य किराये पर कमरा लेकर रह रहे है और दीपावली के अवसर पर रामगढ़ में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं । पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कोढ़ा गिरोह के सदस्यों के गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अभिषेक कुमार साव के घर के आस पास छापामारी अभियान चलाया गया । छापामारी अभियान के दौरान पुलिस बल को देख एक व्यक्ति घबरा कर अपने साथी के साथ भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस बल के द्वारा दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पता 1. मोनु कुमार यादव, उम्र-28 वर्ष, पिता-स्व0 राज कुमार यादव, ग्राम-नयाटोला, जुराबगंज थाना-कोढ़ा जिला-कटिहार (बिहार) एवं 2. सोनु कुमार यादव, उम्र-30 वर्ष, पिता-स्व0 बल्ला यादव, ग्राम-नयाटोला, जुराबगंज, थाना-कोढ़ा जिला-कटिहार (बिहार) बताया । पकड़ाये दोनों व्यक्ति से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे मूल रूप से बिहार के कोढ़ा (कटिहार) के रहने वाले है तथा कोढ़ा गिरोह के सक्रिय सदस्य है और ये दोनो विगत एक वर्ष में कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ, बोकारो जिला के कई जगहों पर चैन छिनतई एवं बैंक से पैसा निकासी कर ले जाने वाले व्यक्तियों से रूपयों की छिनतई जैसी घटना को अंजाम दिये हैं तथा अपने किराये के कमरा में बैठकर दीपावली के अवसर पर रामगढ़ क्षेत्र में छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे । पकड़ाये दोनों व्यक्तियों से आगे सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा आदि क्षेत्रों में जाकर वहां के बैंकों में घुसकर रूपया निकालने वाले लोगों की रैकी करते थे, जो व्यक्ति/महिला अधिक पैसा निकाल कर जाते थे उसका बैंक से हीं मोटर साईकिल से पीछा करते थे और मौका पाते हीं पैसा सहित झोला/बैग झपट्टा मार लेते तथा अपने पास रखे अलकुस्सी के पाउडर को उसके शरीर पर फेंक देते थे जिससे उसके शरीर पर गंभीर खुजली होने लगता और वह अपना शरीर खुजलाने में परेशान रहता । जिसके कारण वह न तो हल्ला कर पाता और न हीं पीछा कर पाता था । हमलोग अधिकतर वैसें लोगों को अपना शिकार बनाते है जो महिला, बुढ़े एवं कमजोर किस्म के व्यक्ति रहते हैं । हमलोग मोटर साईकिल बदल-बदल कर घटना को अंजाम देते हैं हम दोनो कभी हेलमेट लगा कर कभी टोपी पहनकर, कभी मास्क लगाकर तो कभी बिना हेलमेट के पिछले 08 माह में हमलोग 25-30 घटना को अंजाम दे चुके हैं । छिना हुआ चैन को हमलोग बिहार में जाकर जगह-जगह पर बेच देते हैं और छिनतई किया गया रूपया को आपस में बांट लेते हैं । पकड़ाये दोनों व्यक्तियों के पास से कीपेड मोबाईल, अलकुस्सी पाउडर, चोरी का मोटरसाईकिल, मास्टर चाभी (मोटर साईकिल चोरी करने में प्रयोग किया जाने वाला) बरामद किया गया। चोरी का मोटरसाईकिल बरामद होने, छिनतई की घटना को अंजाम देने का योजना बनाने के आरोप में दोनों अभि0 को गिरफ्तार किया गया । इस संदर्भ में रामगढ़ थाना काण्ड सं0-345/2024, दिनांक-31.10.2024, धारा-317(4)/317(5)/318/338 /336/340/111/61 BNS अंतर्गत काण्ड दर्ज कर गिरफ्तार उक्त दोनों अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । उक्त दोनों अभि0 पूर्व में भी छिनतई एवं चोरी के काण्डों में जेल जा चुका है ।
गिरफ्तारी अपराधकर्मी का नाम-पता –
1.मोनु कुमार यादव उम्र-28 वर्ष पिता-स्व0 राज कुमार यादव ग्राम-नयाटोला, जुराबगंज थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार (बिहार)
2.सोनु कुमार यादव उम्र-30 वर्ष पिता-स्व0 बल्ला यादव ग्राम-नयाटोला, जुराबगंज थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार (बिहार)
बरामद समानों की विवरणी:-
1. कीपेड मोबाईल चार (04),
2. अलकुस्सी का पाउडर 04 पुड़िया
3. काला रंग का एक(01) प्लसर मोटर साईकिल जिसमें फर्जी नम्बर प्लेट रजि0 नं0-JH01DF- 5781 लगा
4. काला- ब्लू रंग का एक (01) ग्लैमर मोटर साईकिल जिसमें फर्जी नम्बर प्लेट रजि0 नं0-JH01CF-3750 लगा
5. T आकार का मास्टर चाभी 02 पीस
6. नगद कुल 3670/रूपया
7. अभि0 मोनु कुमार यादव का फर्जी आधार कार्ड
गिरफ्तार अभि0 का दूसरे जिले में दर्ज काण्डों में संलिप्ता की विवरणी:-
1. कोडरमा थाना काण्ड सं0 35/2024, दिनांक-26.02.2024, धारा- 379 भा0द0वि0
2. कोडरमा थाना काण्ड सं0 213/2024, दिनांक-21.09.2024, धारा- 303(2) BNS
3. कोडरमा थाना काण्ड सं0 227/2024, दिनांक-21.10.2024, धारा- 304(2) BNS
4. तिलैया थाना काण्ड सं0 244/2024, दिनांक-01.10.2024, धारा- 304(2) BNS
5. माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0 80/2024, दिनांक-30.03.2024, धारा-356/379/34 भा0द0वि0।
6. माण्डू थाना काण्ड सं0 224/2024, दिनांक-20.09.2024, धारा-304(2) BNS
7. कोर्रा थाना काण्ड सं0 125/2024, दिनांक-20.07.2024, धारा- 304(2) BNS
8. कोर्रा थाना काण्ड सं0 126/2024, दिनांक-21.07.2024, धारा- 304(2) BNS
9. कोर्रा थाना काण्ड सं0 159/2024, दिनांक-12.09.2024, धारा- 304(2) BNS
10. कोर्रा थाना काण्ड सं0 180/2024, दिनांक-19.10.2024, धारा- 304(2)/3(6) BNS
11. कटकमदाग थाना काण्ड सं0 189/2024, दिनांक-10.09.2024, धारा- 304(1)/3(5) BNS
12. कटकमदाग थाना काण्ड सं0 190/2024, दिनांक-12.09.2024, धारा- 304(2)/3(5) BNS
13. सदर(बड़ा बाजार) थाना काण्ड सं0 370/2024, दिनांक-22.09.2024, धारा- 304(2)/3(5) BNS
14. रामगढ़ थाना काण्ड सं0 50/2024, दिनांक-01.03.2024, धारा- 356/379 भा0द0वि0।
15. रामगढ़ थाना काण्ड सं0 211/2024, दिनांक-30.07.2024, धारा- 304/3(5) BNS
16. रामगढ़ थाना काण्ड सं0 237/2024, दिनांक-18.08.2024, धारा- 134/303(2) BNS
17. रामगढ़ थाना काण्ड सं0 256/2024, दिनांक-28.08.2024, धारा- 304/3(5) BNS
18. रामगढ़ थाना काण्ड सं0 289/2024, दिनांक-12.09.2024, धारा- 304/3(5) BNS
गिरफ्तार अभि0 मोनू कुमार यादव का अपराधिक इतिहास:-
1. अकबरपुर कोतवाली थाना कांड सं0 571/2021,
2. अकबरपुर कोतवाली थाना कांड सं0 538/2021
3. अकबरपुर कोतवाली थाना कांड सं0 791/2021
4. अकबरपुर कोतवाली थाना कांड सं0 797/2021
5. अकबरपुर कोतवाली थाना कांड सं0 67/2022
गिरफ्तार अभि0 सोनु कुमार का अपराधिक इतिहास:-
1. रामगढ़ थाना काड सं0 295/2020
2. पूर्णिया थाना कांड सं0 368/2020
3. गोला थाना कांड सं0 92/2020
4. रामपुर थाना कांड सं0 416/2023
5. शेरघाटी थाना कांड सं0 653/2023
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-
1. श्री प्रमेश्वर प्रसाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़
2. श्री कृष्ण कुमार, पु0नि0 सह थाना प्रभारी रामगढ
3. पु0अ0नि0 राजेश मुण्डा, रामगढ़ थाना
4. पु0अ0नि0 आशुतोष कुमार सिंह, रामगढ़ थाना
5. पु0अ0नि0 अरविन्द कुमार, रामगढ़ थाना
6. पु0अ0नि0 ओमकार पाल, रामगढ़ थाना
7. पु0अ0नि0 उपेन्द्र कुमार, रामगढ़ थाना
8. पु0अ0नि0 सुमन्त कुमार राय, रामगढ़ थाना
9. पु0अ0नि0 सलीमुद्दीन खान, रामगढ़ थाना
10. रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड

कोई टिप्पणी नहीं: