ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन पहुंचे नाला, विधानसभा अध्यक्ष के दिवंगत पिता स्व० गोलक बिहारी महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 


जामतारा । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो एवं उनके अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन पहुंचे नाला, विधानसभा अध्यक्ष के दिवंगत पिता स्व० गोलक बिहारी महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन पहुंचे नाला, विधानसभा अध्यक्ष के दिवंगत पिता स्व० गोलक बिहारी महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Reviewed by PSA Live News on 8:41:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.