ब्लॉग खोजें

देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री, अजीत पवार और शिंदे उप मुख्यमंत्री

 


मुंबई। महाराष्ट्र में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में हुआ। यहां भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे दोनों ने बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली। महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेता भी पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के मुखिया नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान पहुंचे। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, केंद्रीय मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने भी यहां कार्यक्रम में शिरकत की।

देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री, अजीत पवार और शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री, अजीत पवार और शिंदे उप मुख्यमंत्री Reviewed by PSA Live News on 9:05:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.