ब्लॉग खोजें

मोरनी की पहाड़ियों में देश के साइकिलिस्ट दिखाएंगे अपने जौहर

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : पंचकूला मोरनी हरियाणा राज्य साइकलिंग संघ द्वारा 21वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकिल प्रतियोगिता की मेजबानी 28 से 31 मार्च को मोरनी में करवाई जा रही है इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 500  साइकिलिस्ट प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे ।राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकलिंग प्रतियोगिता में  देश के

अनेक अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट भी हिस्सा लेंगे। हरियाणा राज्य साइकलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि हरियाणा राज्य साइकलिंग  संघ तीसरी बार लगातार मोरनी की पहाड़ियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। हरियाणा में मोरनी की पहाड़ियों का जो माउंटेन बाइक ट्रैक है वह अंतरराष्ट्रीय स्तर का है जिसमें भारतीय साइकिल  महासंघ की ओर से इस ट्रैक को मंजूरी दी गई और लगातार मोरनी में तीसरी बार आयोजन होना हरियाणा के लिए गर्व की बात है। महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है खिलाड़ियों के ठहरने खाने तथा ले जाने की व्यवस्था भी हरियाणा राज्य साईकलिंग संघ द्वारा की गई है। हरियाणा की टीम भी अपना बेहतर प्रदर्शन करें उसके लिए राज्य साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाने उपरांत ट्रायल का भी आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया।  उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता हरियाणा राज्य साइकलिंग संघ के अध्यक्ष पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की देखरेख में हो रही है ।

मोरनी की पहाड़ियों में देश के साइकिलिस्ट दिखाएंगे अपने जौहर मोरनी की पहाड़ियों में देश के साइकिलिस्ट दिखाएंगे अपने जौहर Reviewed by PSA Live News on 3:19:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.