रांची। फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (फैन्स), झारखंड इकाई एवं रोटरी क्लब ऑफ रांची के संयुक्त तत्वावधान में “एक देश - एक चुनाव” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब, मेन रोड (रांची क्लब) के सभागार में कल अपराह्न 3:00 बजे से आरंभ होगा।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव बागराय एवं फैन्स के महासचिव रथिन भद्रा ने बताया कि इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, भाग लेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे अनुज कुमार सिंहा, पूर्व संपादक, प्रभात खबर। संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे पवन बजाज, अध्यक्ष - फैन्स।
रोटरी क्लब ऑफ रांची के सचिव डॉ. ख्याति मुंजाल एवं फैन्स के समन्वयक प्रमोद सारस्वत ने रांची के समस्त व्यापारिक, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में सहभागी बनें।
"एक देश - एक चुनाव" विषयक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य वक्ता: संजय सेठ
Reviewed by PSA Live News
on
6:13:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:13:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: