ब्लॉग खोजें

पहल्गाम आतंकी हमले के बदले पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम: अल्बर्ट एक्का चौक पर राजस्थान मित्र मंडल ने मनाया जश्न


रांची।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिए जाने पर देशभर में गर्व और हर्ष की लहर है। इसी क्रम में राजस्थान मित्र मंडल परिवार ने भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और पराक्रम को नमन करते हुए आभार प्रकट किया।

मंडल के मुख्य संरक्षक विनय सरावगी एवं अध्यक्ष अशोक पुरोहित के नेतृत्व में मंगलवार संध्या 7 बजे के बाद अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में आतिशबाजी की गई और मिठाई बाँटकर अपनी खुशी का इजहार किया गया। मंडल ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि देश के नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद का समूल नाश उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, मनोज बजाज, हरि गुप्ता, राजेश सिन्हा, शशांक शर्मा, योगेश खेडवाल, शुभम पुरोहित, आकाश शर्मा, गोपाल सिंह, अशोक पांडे, आशीष शर्मा, कमल शर्मा, अमित सारस्वत, आनंद पुरोहित, उदय शर्मा, सुजीत लाल, विनय सिंह, अनिल तिवारी, अजीत सिंह टिंकू, अजय राजगढ़िया, सुनील साहू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

राजस्थान मित्र मंडल परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश एकजुट है, सेना के साथ है, और हर प्रकार के आतंकवाद का जवाब एकजुटता और संकल्प के साथ देगा।

पहल्गाम आतंकी हमले के बदले पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम: अल्बर्ट एक्का चौक पर राजस्थान मित्र मंडल ने मनाया जश्न पहल्गाम आतंकी हमले के बदले पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम: अल्बर्ट एक्का चौक पर राजस्थान मित्र मंडल ने मनाया जश्न Reviewed by PSA Live News on 7:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.