ब्लॉग खोजें

रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने रूस पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, विक्ट्री डे परेड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व


रांची/मास्को।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ 8-9 मई 2025 को मास्को में आयोजित होने वाली दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार देर रात रूस रवाना हुए। वह रूस की ऐतिहासिक विक्ट्री डे परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जाती है।

इस भव्य अंतरराष्ट्रीय परेड में विश्व के कई राष्ट्राध्यक्ष और उच्च प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारत की भागीदारी न केवल वैश्विक मंच पर शांति और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाएगी, बल्कि भारत-रूस के गहरे रणनीतिक संबंधों और साझा ऐतिहासिक सहयोग को भी रेखांकित करेगी।

मंत्री श्री सेठ मास्को प्रवास के दौरान वहां रह रहे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और भारत सरकार की विदेश नीति, रक्षा सहयोग और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर संवाद करेंगे।

भारत और रूस के संबंध दशकों से विश्वास, सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने रूस पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, विक्ट्री डे परेड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने रूस पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, विक्ट्री डे परेड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व Reviewed by PSA Live News on 8:39:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.