ब्लॉग खोजें

1 फरवरी को श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह होगी


 रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे 1 फरवरी दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मंदिर में प्रत्येक रविवार को आयोजित अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का 5 वर्ष पूर्ण हो जाएगा इस अवसर पर 1 फरवरी को 251वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक भव्य श्रृंगार, भजन जागरण, सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया है। तथा भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर,वजन, पल्स ऑक्सीजन आदि की जांच की जाएगी। तथा चिकित्सकों द्वारा जांच एवं इलाज के संबंध में मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न- 12 बजे मुख्य अतिथि श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार द्वारा की जाएगी। ट्रस्ट का एक शिष्टमंडल ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी के आवास में मुलाकात कर कार्यक्रम में आने का आमंत्रण पत्र दिया, निमंत्रण को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, प्रवक्ता संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, दीपेश निराला उपस्थित थे। ट्रस्ट ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील किया है।

1 फरवरी को श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह होगी 1 फरवरी को श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह होगी Reviewed by PSA Live News on 3:27:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.