रांची। गुरूवार को माघ मास शुक्लपक्ष की जया एकादशी को ले दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में प्रातः से रात्रि तक अनुष्ठान होता रहा । सुप्रभातम् ,मंगलाशासनम् करावलंबम और वेंकटेश स्तोत्रम् के बाद पांचरात्र आगम विधान के अंतर्गत तिरूवाराधनम् हुआ । महाआरती, नैवेद्य भोग और वेद , उपनिषद देशिक स्तोत्राणि के उत्कृष्ट ऋचाएँ से स्वरबद्ध गान पूर्वक स्तवन किया । फलाहारी व्यंजनों का बालभोग निवेदन हुआ और पुष्पों के समुदाय से भव्य श्रृंगार किया गया ।
श्रद्धालुओं के आवागमन और भीड़ से दिनभर मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा । श्रद्धावनत लोंगो ने आस्था के सागर में अवगाहन कर आनंदमग्न हो रहे थे । हरिनाम संकीर्तनम् और मंत्रों के स्वर से मंदिर गूँजायमान हो रहा था । सभी अपने- अपने कामनानुसार श्रीविष्णु सहस्त्रनाम, श्रीवेंकटेश अष्टोत्तर शत्तनाम और श्रीलक्ष्म्याष्टोत्तर शत्तनाम की अर्चना एवं सूक्तों का पारायण कराया ।आरती ली , तीर्थ प्रसाद ग्रहण कर परिक्रमा किया तथा बलिपीठम् संधि गरुड़ ध्वज (परम स्थान) के समक्ष दण्डवत प्रणाम निवेदन कर,मन में इस भाव को सँजोये कि हे प्रभु हम आपके युगल चरणों में अपने-आप को सौंप रहा हूँ, मेरी रक्षा करना ।
पुष्प -श्रृंगार करवाया : श्री प्रकाश मोदी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि देवी जब की दिनभर का भोग निवेदन किया श्री आशीष अग्रवाल धर्मपत्नी श्रीमती अश्विका अग्रवाल । दोनों ही यजमान रांची निवासी हैं।
Reviewed by PSA Live News
on
12:40:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: