ब्लॉग खोजें

कांके डैम बस्ती में गुरु नानक सेवक जत्था की प्रेरणादायी पहल, 110 जरूरतमंद बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा


रांची।
समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए गुरु नानक सेवक जत्था ने रविवार, 8 फरवरी को कांके प्रखंड के टिकरी टोला डैम बस्ती में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बस्ती के 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई को नई दिशा और ऊर्जा मिली।

जत्था के सदस्य रातु रोड स्थित गुरुद्वारा से दोपहर करीब एक बजे शिक्षा सामग्री और अन्य आवश्यक सामान लेकर कांके पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर, स्लेट समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री और ट्रॉफी दी गई। बच्चों ने स्वागत गीत गाकर जत्था के सदस्यों का अभिनंदन किया। जैसे ही बच्चों को अपनी जरूरत का सामान मिला, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने “थैंक यू” कहकर जत्था के प्रति आभार जताया।

स्थानीय नागरिकों ने गुरु नानक सेवक जत्था की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा और संवेदनशीलता दोनों को मजबूत करते हैं।

गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था समय-समय पर इस तरह के समाजसेवा कार्यक्रम आयोजित करता है। जत्था अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम और दूर-दराज की बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को उनकी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता है।

आज के इस सेवा शिविर में अमन डावरा, विन्नी अरोड़ा, कृष अरोड़ा, सूरज झंडई, तुषार मुंजाल, करण अरोड़ा, वंश डावरा और छोटू सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।

गुरु नानक सेवक जत्था की यह पहल न केवल बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज को सेवा, करुणा और एकजुटता का संदेश भी देती है।

कांके डैम बस्ती में गुरु नानक सेवक जत्था की प्रेरणादायी पहल, 110 जरूरतमंद बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा कांके डैम बस्ती में गुरु नानक सेवक जत्था की प्रेरणादायी पहल, 110 जरूरतमंद बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा Reviewed by PSA Live News on 10:13:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.