ब्लॉग खोजें

पटना में आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा: 35 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार


पटना।
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात उस समय राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई, जब पुलिस 35 साल पुराने एक मामले में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने उनके मंदिरी स्थित आवास पहुंची। देर रात अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, रात करीब पुलिस की एक टीम सांसद पप्पू यादव के सरकारी आवास पर पहुंची और पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी की बात कही। पहले तो सांसद ने जाने से इनकार कर दिया और पुलिस से कहा कि वह अभी-अभी संसद सत्र में हिस्सा लेकर लौटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक निर्वाचित सांसद हैं और इस तरह की कार्रवाई से पहले उन्हें उचित प्रक्रिया की जानकारी दी जानी चाहिए।

पुलिस और सांसद के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान उनके समर्थक और आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सांसद पप्पू यादव लगातार यह कहते रहे कि वह कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन आधी रात को इस तरह से गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल भी उठाए।

करीब आधी रात के बाद आखिरकार पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश और पुराने लंबित मामले के तहत की गई है। वहीं, पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि कानून सभी के लिए समान है और उसी के तहत कार्रवाई की गई है।

पटना में आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा: 35 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार पटना में आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा: 35 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार Reviewed by PSA Live News on 9:42:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.