रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के तत्वाधान में 8 फरवरी 2026 दिन- रविवार को निकलने वाली श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा स्थगित कर दिया गया। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 23 फरवरी को झारखंड नगर निकाय चुनाव के कारण पूरे झारखंड में आचार संहिता लागू होने के कारण, रांची जिला प्रशासन ने 17 किलोमीटर की श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण इस वर्ष श्री श्याम ध्वज निशान पदयात्रा स्थगित कर दिया गया है। यह 17 किलोमीटर की श्याम ध्वजा पदयात्रा विगत 4 वर्षों से रांची के नेवरी विकास विद्यालय शुरू होकर निज मंदिर श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में ध्वजा समर्पण के साथ संपन्न होती है।
कोई टिप्पणी नहीं: