हरियाणा हांसी: राजेश सलूजा
हांसी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजपाल नियाणा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि को उत्पादकता बढ़ाने, उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है। कुल मिलाकर कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है जो पिछले साल से करीब 7 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि बजट में वित्त मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, छोटे-मझोले किसानों को विशेष ध्यान देने और ग्रामीण रोजगार को मजबूत करने की बात कही है। केसीसी के तहत सब्सिडी वाले अल्पकालिक ऋण की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे करोड़ों किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को सस्ता और आसानी से ऋण मिलेगा, जिससे खेती-किसानी में निवेश बढ़ेगा।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने इस बजट में हाई वैल्यू फसलों पर खास जोर दिया है। फसलों का उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा कमाई के लिए सरकार हाई वैल्यू उत्पादन जैसे काजू, अखरोट,नारियल, चंदन इत्यादि को सपोर्ट करेगी। पहाड़ी इलाकों में होने वाली खेती जैसे अखरोट, बादाम, खुमानी इत्यादि को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसी स्कीम लागू की जाएगी जिससे भूगोल स्थिति की वजह से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत विस्तार की भी घोषणा की है। भारत विस्तार के जरिए किसानों को कई तरह के एक्सिस मिलेंगे। इसके जरिए किसानों के पास किसान कॉल सेंटर सर्विस का सीधा एक्सिस होगा। इसके साथ ही किसान एपीआई के जरिए मौसम की जानकारी ले पाएंगे।
उन्होंने बताया कि भारत विस्तार के जरिए किसानों को कई तरह की सुविधा जैसे कृषि से जुड़े प्रोसेस सिखना, कृषि से जुड़ी सरकारी स्कीम को ट्रैक करना इत्यादि आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट में ग्रामीण और पेरी अर्बन एरिया के पशुपालन सेक्टर पर खास फोकस रखा गया है। सरकार पशुपालन सेक्टर में होने वाली स्टार्टअप पर खास फोकस करेगी ताकि रोजगार में बढ़ोतरी हो।
मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल नियाणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को सदैव प्राथमिकता दी है और इस बार बजट में भी सरकार ने किसानों को प्राथमिकता दी है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:31:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: