ब्लॉग खोजें

नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट रहेगा बंद, मतदान को लेकर एसोसिएशन का अहम फैसला


रांची। 
नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया है। एसोसिएशन द्वारा सोमवार, 16 फरवरी को शास्त्री मार्केट परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 23 फरवरी को होने वाले रांची नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट को पूर्णतः बंद रखने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।

यह बैठक शास्त्री मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गेरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकमत से यह राय रखी कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक दुकानदार और कर्मचारी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

एसोसिएशन के सचिव रंजीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है और किसी भी दुकानदार या कर्मचारी को अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि सभी लोग निर्भीक होकर मतदान केंद्र जाकर अपने मत का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि इससे पूर्व कोविड-19 महामारी के दौरान भी जनस्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने शहर में सबसे पहले दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया था और कई दिनों तक व्यापारिक गतिविधियाँ स्थगित रखी थीं। उस समय भी एसोसिएशन के निर्णय की व्यापक सराहना हुई थी।

बैठक में अध्यक्ष अशोक गेरा, सचिव रंजीत गुप्ता के साथ किशोरी पपनेजा, देवकी नंदन दुआ, दीनदयाल कटारिया, दीपक मक्कड़, सुनील कटारिया, गौरव किंगर, जीतू मुंजाल, स्विंकी, लक्की, कवलजीत मिड्ढा, जगदीश मुंजाल, संदीप पपनेजा, हरीश थरेजा, विनोद अरोड़ा, तन्नु किंगर, मोहित गेरा, नीरज काठपाल, मनीष गिरधर, महेश सुखीजा, भगवान दास मुंजाल, मुकेश मुंजाल, गोपाल सिंह, रेणु चौधरी, विजय कटारिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

शास्त्री मार्केट एसोसिएशन के इस निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अन्य व्यापारिक संगठनों को भी मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट रहेगा बंद, मतदान को लेकर एसोसिएशन का अहम फैसला नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट रहेगा बंद, मतदान को लेकर एसोसिएशन का अहम फैसला Reviewed by PSA Live News on 2:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.