रांची। दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में 13 जनवरी शुक्रवार को विजया एकादशी और कुम्भ संक्रांति के उपलक्ष्य पर परात्पर प्रभु पद्मावती - प्राणवलल्लभ का शरीर ,वाणी और मन से विनयावनत सेवा हुआ । आयोजित अनुष्ठान में अखिलाण्ड कोटि ब्रह्माण्ड के अधिनायक का विश्वरूप दर्शन,सुप्रभातम्, मंगलाशासनम् और करावलंबम स्तोत्र के बाद तिरूवाराधन संपादन हुआ । फिर श्रीदेवी-भूमिदेवी के मध्यस्थ हरि श्रीनिवास एवं चक्रराज सुदर्शन भगवान् का समुज्ज्वला परिरंजीत शुद्धोधक अभिषेकम् , गौक्षिरा अभिषेक ,दधि मार्जन ,हरिद्राजला अभिषेकम्, वेंकटेश मूल मूर्ति की केसर मिश्रित अभिषेक , सकल देवता चिन्मय मूर्ति की मधु धारा अभिषेकम् आदि -आदि अनेकों औषधीय द्रव्यों से भगवान् का तिरूमंजनानुष्ठान के विधान पूर्वक दिव्य मंगलोत्सव मना । इसके बाद भगवान् और भगवती समेत सभी प्रतिष्ठापित विग्रहों के श्रीअंग को रेशमी वस्त्रों से आवृत करके फिर सद्भूषणों से सुसज्जित किया और नक्षत्र आरती,कुंभ आरती और कर्पूर की बाती से महाआरती हुयी । फलाहारी खीर , आलू पकौड़ा ,फल और मेवा का बालभोग निवेदन करके श्रुति, उपनिषद और देशिक स्तोत्राणि के उत्कृष्ट ऋचाओं से महास्तुति हुयी । तदनन्तर सात बजे मंदिर गोपुरम फाटक को खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया , जय-जयकार की ध्वनि एवं मंत्रों के स्वर चहुँ ओर गूँजायमान हो रहा था । सभी एकादशी व्रतधारी व अन्य श्रद्धालुओं ने दिनभर श्रीविष्णु सहस्त्रनाम,श्रीवेंकटेश शतनामावली और लक्ष्मी स्टोत्तर शतनाम की अर्चना करायी और अभीष्ट मनोरथों की सिद्धि के लिये मंगल प्रार्थना किया ।
आज महाभिषेक के यजमान श्री राजेश सुलतानिया धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सुलतानिया राँची निवासी हुये । अर्चक : श्री सत्यनारायण गौतम श्री गोपेश आचार्य और श्री नारायण दास जी ने दिनभर के अनुष्ठान को रात्रि शयन आरती करके संपन्न कराया । सम्मिलित हुये सर्वश्री राम अवतार नरसरिया अनूप अग्रवाल प्रदीप नरसरिया घनश्याम दास शर्मा गौरीशंकर साबू रामवृक्ष साहू रंजन सिंह ओमप्रकाश गाड़ोदिया शम्भुनाथ पोद्दार प्रभाष मित्तल आदि।
एकादशी पर अगणित ब्रह्माण्डों के पालक - पति का महाभिषेक हुआ
Reviewed by PSA Live News
on
8:45:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:45:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: