मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे रजरप्पा, माँ छिन्नमस्तिका के दरबार में टेका माथा
रजरप्पा (चतरा/रामगढ़ सीमा क्षेत्र) — मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ छिन्नमस्तिका से झारखंड राज्य की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर उन्नति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया और शीश झुकाकर माता रानी से राज्यवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर के पुरोहितों ने परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई।
पूजा के उपरांत रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे रजरप्पा, माँ छिन्नमस्तिका के दरबार में टेका माथा
Reviewed by PSA Live News
on
1:34:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
1:34:00 pm
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: