सात वर्षों से बिना पद व दल के जनसेवा में सक्रिय रहने का दावा, सड़क–बिजली व स्वास्थ्य कार्यों का दिया ब्यौरा
रांची। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 34 से प्रत्याशी बबलू कुमार ने अपने अब तक किए गए सामाजिक कार्यों का विवरण अख़बार के माध्यम से सार्वजनिक किया है। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों से वे बिना किसी राजनीतिक पद या पार्टी सदस्यता के क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लगे रहे हैं।
बबलू कुमार के अनुसार, उन्होंने अब तक 50 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग किया है। इसके अलावा सैकड़ों बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए गए, ताकि उन्हें दृष्टि संबंधी समस्या से राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वार्ड 34 में करीब 3000 स्क्वायर फीट पीसीसी पथ का निर्माण स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल के कोष से अनुरोध कराकर कराया गया। वहीं, 192 बिजली पोल लगाने का कार्य बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय कराकर पूरा कराया गया।
बबलू कुमार ने बताया कि वे नियमित रूप से रक्तदान भी करते हैं और युवाओं को इसके लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनका कहना है कि ये सभी कार्य उन्होंने व्यक्तिगत पहल और जनसहयोग से किए हैं।
प्रत्याशी ने अख़बार को दिए बयान में कहा कि उन्होंने अब तक जो भी कार्य किए हैं, वे वार्ड के लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे आगे भी वार्ड 34 के विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहेंगे।
वार्ड 34 में चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशी द्वारा अपने कार्यों का सार्वजनिक रूप से ब्यौरा दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:29:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: