रामगढ़। जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम बीते 31 जनवरी से रामगढ़ कैंट मैदान में चल रहा है, जो आगामी 20 फरवरी को संपन्न होगा। इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन संध्या 5:30 बजे से 7:30 बजे तक बाबा श्री के प्रवचनों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
सनातन एकता मंच के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने सभी सनातनी रामभक्तों से अपील की है कि वे कम से कम एक दिन अवश्य आकर जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के प्रवचन सुनें। उन्होंने कहा कि बाबा श्री की वाणी में ऐसी आध्यात्मिक शक्ति है, जो मनुष्य के मानसिक तनाव, दुःख, ईर्ष्या और क्रोध जैसे विकारों को दूर कर देती है। प्रवचन सुनते ही मन में शांति, सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होता है।
रोहित सनातनी ने कहा कि बाबा श्री की कथाओं और उपदेशों से जीवन को नई दिशा मिलती है और व्यक्ति आत्मिक रूप से मजबूत होता है। उन्होंने रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी सनातनी समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के साथ रामगढ़ कैंट मैदान पहुंचकर इस आध्यात्मिक लाभ का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।
Reviewed by PSA Live News
on
9:05:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: