श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर मे 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि ट्रस्ट द्वारा मंदिर में 253 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा,श्री राधा रानी का अलौकिक भव्य श्रृंगार, भजन जागरण, सामूहिक महाआरती, गौ सेवा का आयोजन किया गया है। साथ ही साथ भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमें नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर,वजन, पल्स ऑक्सीजन आदि की जांच की जाएगी। शिविर में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे हैं सभी निराश्रितजनों एवं उनकी सेवा कर रहे हैं सेवादारों तथा मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं की जांच की जाएगी। तथा चिकित्सकों द्वारा जांच एवं इलाज के संबंध में मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील किया है।
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
Reviewed by PSA Live News
on
7:22:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:22:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: