ब्लॉग खोजें

रांची में पत्रकारों की अहम बैठक 14 मार्च को

पत्रकार सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य बीमा और संगठन पुनर्गठन पर होगी चर्चा


रांची:
पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से Journalist Council of India की झारखंड प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2:00 बजे से गुरुकुलम स्कूल, लावातु टोला, पुंदाग रेलवे क्रॉसिंग के पास, पुंदाग, रांची में आयोजित होगी।

बैठक में राज्य भर से पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान पत्रकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, तथा पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

इसके अलावा बैठक में Journalist Council of India की झारखंड प्रदेश इकाई के पुनर्गठन पर भी चर्चा होगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं झारखंड संगठन प्रभारी अशोक कुमार झा ने बताया कि यह बैठक झारखंड के पत्रकारों के हित, सुरक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने राज्य के सभी पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर अपने विचार और सुझाव रखने तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

उन्होंने बताया कि यह बैठक Journalist Council of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित की जा रही है और पत्रकारों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले इसमें लिए जा सकते हैं।

संपर्क: 9709219305 / 9006872523 / 6203069544

रांची में पत्रकारों की अहम बैठक 14 मार्च को रांची में पत्रकारों की अहम बैठक 14 मार्च को Reviewed by PSA Live News on 8:06:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.