ब्लॉग खोजें

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन बरवाला में



संवाददाता: राजेश सलूजा

हरियाणा/हिसार।  पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बरवाला के होली होम पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में तीन मुख्य विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।


पहला सत्र "कार्य विस्तार" पर आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा के विभिन्न कार्यों और योजनाओं के विस्तार पर मार्गदर्शन दिया गया। इसके बाद "बूथ प्रबंधन" पर चर्चा की गई, जिसमें भाजपा के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निभाने के तरीके बताए गए। तीसरे और अंतिम सत्र में "भा.ज.पा. का इतिहास" पर प्रकाश डाला गया, जिसमें पार्टी की यात्रा, संघर्ष और उसकी विचारधारा के बारे में बताया गया।


यह शिविर 24 घंटे तक चलेगा और इसमें कुल सात सत्र आयोजित होंगे। पहले दिन इस कार्यक्रम को भाजपा के हांसी जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता डांगी, मंडल प्रभारी प्रवीण बंसल और जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने संबोधित किया एवं अध्यक्षता पुष्पा मौर्या,रोशन घनघस एवं सुरेश गोयल ने की। सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि जब जिला प्रभारी हांसी सुनीता डांगी का संबोधन हुआ तो उस सत्र की अध्यक्षता भी महिला कार्यकर्ता पुष्पा मौर्य ने की।


इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यकर्ताओं का स्वागत मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा द्वारा किया गया।


इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव युवा मोर्चा भाजपा हरियाणा विपिन लोहिया, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा एवं देव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी, वाइस चेयरमैन रोशन घनघस, मंडल महामंत्री जगरूप, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश गोयल, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, कुलदीप जांगड़ा, मंडल सह प्रभारी रघुवीर सिहाग, जिला सचिव युवा मोर्चा प्रवेश सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बरवाला सिद्धार्थ जांगड़ा, जिला सचिव पूजा गुंदली, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद जैन, शमशेर पंघाल, अनिल भैरो, पूनम जांगड़ा, नगरपालिका बरवाला वाइस चेयरमैन ताराचंद नलवा, पुष्पा मौर्य, मनोनीत पार्षद पंकज बादल एवं अनूप सैनी, सीए संदीप गोयल, आशा खटक, विनोद भुक्कल, योगेंद्र नायक, श्याम सुंदर शर्मा, पुरुषोत्तम गुप्ता, शुभम मदान, सुनील महता, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देशराज वर्मा, मान सिंह चौहान,कृष्ण सोनी,पूर्व पार्षद पुनीत जावा,बलबीर सैनी,नीतू सैनी,पूर्व पार्षद बलजीत सैनी,राहुल सैनी,वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम पूनिया,कुलदीप सैनी (मोहित टेलर) सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, पार्टी की नीतियों और कार्यों को समझने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने के लिए किया गया था।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन बरवाला में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन बरवाला में Reviewed by PSA Live News on 11:13:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.