ब्लॉग खोजें

राँची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया पापमोचनी एकादशी उत्सव, 257वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ भव्य आयोजन


राँची।
पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को पापमोचनी एकादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। परमहंस हिन्दू रत्न डॉ. संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री राधा रानी का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार विशेष आकर्षक परिधानों एवं जड़ित आभूषणों से किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और कृष्णमय बन गया।

पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत 257वें महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा दोपहर 12 बजे भगवान श्री राधा-कृष्ण को विधिवत महाप्रसाद का भोग अर्पित किया गया। भोग में वेजिटेबल खिचड़ी, फल, मेवा, लड्डू और केसरिया पेड़ा सहित विविध प्रकार के प्रसाद अर्पित किए गए।

भोग अर्पण के उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच वेजिटेबल खिचड़ी एवं गुलाब शरबत का वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

इसके बाद आयोजित भजन-संध्या कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े भजन गायकों ने भगवान श्री राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मनमोहक भजनों की धुन पर भक्तगण झूम उठे और मंदिर परिसर “राधे-राधे” तथा “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती में भाग लिया। दीपों की ज्योति और भक्ति के स्वर से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि पापमोचनी एकादशी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन में लगभग पाँच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, तरुण अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, संजय सर्राफ, ज्ञानचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

पूरे आयोजन ने पुंदाग क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण बना दिया और श्रद्धालुओं ने इसे भक्ति, सेवा और सामूहिक श्रद्धा का अनूठा उदाहरण बताया।

राँची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया पापमोचनी एकादशी उत्सव, 257वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ भव्य आयोजन राँची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया पापमोचनी एकादशी उत्सव, 257वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ भव्य आयोजन Reviewed by PSA Live News on 10:30:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.