निराश्रितों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा: पुंदाग सेवाधाम में दिव्यांगों व मंदबुद्धि आश्रितों को कराया गया अन्नपूर्णा सेवा भोजन
रांची। मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए पुंदाग स्थित मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में रविवार को दिव्यांग, मंदबुद्धि एवं निराश्रित आश्रितों के लिए विशेष अन्नपूर्णा सेवा भोजन का आयोजन किया गया। परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मदनलाल लाखोटिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 45 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रितों तथा उनकी सेवा में लगे सेवादारों को विभिन्न व्यंजनों से युक्त अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद प्रेमपूर्वक कराया गया। आश्रम के किचन में विधिवत भोजन तैयार कर श्रद्धा और भक्ति के साथ सभी को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया।
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 19 फरवरी से 15 मार्च तक लगातार 25 दिनों के दौरान कुल 5550 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी सेवा में लगे सेवादारों के बीच अन्नपूर्णा सेवा के तहत भोजन प्रसाद का वितरण किया गया है। यह सेवा कार्यक्रम समाज में मानवता और करुणा की भावना को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।
उन्होंने बताया कि मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम, सद्गुरु कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में अनेक समाजसेवियों के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर चल रहा है। इस अवसर पर सावित्री देवी, विजय प्रकाश अग्रवाल, कविता गाडोदिया, प्रेमचंद्र मिश्रा, मनोज कुमार, उमेश भगत, श्याम सुंदर, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, मधु छावनिका, विजय पोद्दार, योगेंद्र प्रसाद सिंह, निष्क नारायण, ललिता पोद्दार, अभिनव सिंह, शरद पोद्दार, दिगंबर सिंह, रजनी गुप्ता, झलक कुमारी, शंकर लाल पेडिवाल, सुरेश अग्रवाल, विद्या देवी अग्रवाल तथा रमन बोड़ा सहित कई श्रद्धालुओं के सौजन्य से निराश्रितों को भोजन प्रसादी कराकर सेवा की गई।
सेवा प्राप्त करने वाले सभी निराश्रितों और सेवादारों ने ट्रस्ट के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
संजय सर्राफ ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों को हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव प्रभु की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है, और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची भक्ति और धर्म है।
अन्नपूर्णा सेवा के इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सुरेश भगत सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस दौरान कई लोगों ने आश्रम में रह रहे निराश्रित, मंदबुद्धि एवं दीनबंधुओं के लिए खाद्य सामग्री तथा आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान कीं, जिससे आश्रम की सेवा गतिविधियों को और मजबूती मिली।
Reviewed by PSA Live News
on
10:25:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: