रांची। शहर के डोरंडा क्षेत्र स्थित पत्थर रोड मणिटोला की मेधावी छात्रा अरिबा परवीन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर एक नई मिसाल कायम की है। अरिबा ने कुल 453 अंक प्राप्त करते हुए 90.60% के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा इलाका गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस्माइलिया मोमिन उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, डोरंडा की छात्रा अरिबा ने सभी विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासतौर पर गणित में शत-प्रतिशत 100/100 अंक और उर्दू में 95 अंक हासिल कर उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। अन्य विषयों में भी उनके अंक उल्लेखनीय रहे, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाते हैं।
अरिबा की सफलता के पीछे उनका अनुशासित जीवन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास मुख्य आधार रहा है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
उनके पिता एमडी इमरोज़ आलम अंसारी और माता शबाना परवीन ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अरिबा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल के सकारात्मक वातावरण को दिया है।
स्कूल के शिक्षकों ने भी अरिबा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वह अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है।
अरिबा की इस सफलता पर मणिटोला और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अरिबा परवीन की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।
Reviewed by PSA Live News
on
7:30:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: