दरभंगा, 22 अप्रैल 2026: जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस की तरह बुधवार को भी जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई
के दौरान आवेदकों ने भूमि विवाद, मारपीट,
पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार की
शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को
गंभीरता से सुना और संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम
के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नगर पुलिस
अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि
वे मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उचित वैधानिक कार्रवाई
करें। साथ ही, संवेदनशील
मामलों में विशेष सतर्कता बरतने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में
प्राथमिकता देने की बात कही गई।
नगर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिक
जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेझिझक अपनी समस्याएं लेकर पुलिस
के पास आएं, ताकि
उनका समाधान शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जा सके।
इस जनसुनवाई कार्यक्रम से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी जगी है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह के प्रयास कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक साबित हो रहे हैं।
Reviewed by PSA Live News
on
10:18:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: