मधुबनी — जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पतौना थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पूर्व मामलों में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 मार्च 2026 को पतौना थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के
मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में कई धाराओं के तहत आरोपियों की
तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नामजद आरोपी ग्राम
परसौनी के आसपास छिपे हुए हैं।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
बेनीपट्टी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते
हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुल के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को
पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान मुरारी सहनी,
सुभाष कुमार ठाकुर और कमलु शर्मा के रूप
में हुई, जो सभी परसौनी गांव के निवासी हैं।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में एक मोटरसाइकिल
बरामद की गई। जब उससे संबंधित कागजात मांगे गए,
तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत
नहीं कर सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल
दरभंगा से चोरी कर लाई गई थी और पहचान छुपाने के लिए उसका नंबर प्लेट भी बदल दिया
गया था। इस संबंध में दरभंगा के कमतौल थाना में पहले से मामला दर्ज है।
पुलिस ने इस पूरे मामले में पतौना थाना
कांड संख्या 92/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है
गंभीर
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी
काफी लंबा रहा है। इनमें से सुभाष कुमार ठाकुर और कमलु शर्मा के खिलाफ पहले से ही
उत्पाद अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं मुरारी सहनी के
खिलाफ भी कई आपराधिक कांडों में संलिप्तता सामने आई है।
बरामदगी
- चोरी की मोटरसाइकिल –
01
- (पूर्व
में एक देसी कट्टा भी बरामद किया जा चुका है)
पुलिस का संदेश
मधुबनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले
में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। किसी भी तरह की
आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
की जाएगी।
Reviewed by PSA Live News
on
5:06:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: