ब्लॉग खोजें

“जनादेश की लूट” का आरोप: ममता बनर्जी ने BJP की जीत को बताया अनैतिक, मतगणना केंद्र पर मारपीट का दावा

रिपोर्ट : सुशांत मंडल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे “अनैतिक” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों पर जनादेश की लूट हुई है और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही।

ममता बनर्जी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा के मतगणना केंद्र, लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित शक्तावत मेमोरियल गर्ल उच्च विद्यालय  पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके एक मतगणना एजेंट को जबरन केंद्र से बाहर निकाल दिया गदया, जिसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचीं।

मतगणना केंद्र से बाहर निकलने के बाद ममता बनर्जी ने अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि “तीन बजे से हमें मारा जा रहा है। मुझे धक्का दिया गया, लात मारी गई, CCTV बंद कर दिया गया और हमारे एजेंट को अंदर जाने नहीं दिया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे निष्पक्ष नहीं रहे और उन्होंने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। उनके अनुसार, कई स्थानों पर मतगणना प्रक्रिया को प्रभावित किया गया और “गुंडों” की तैनाती की गई।

हालांकि इन आरोपों के बीच ममता बनर्जी ने आत्मविश्वास भी जताया और कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस इस स्थिति से उबरकर फिर वापसी करेगी। उन्होंने संक्षेप में कहा, “हम वापसी करेंगे।”

चुनाव परिणामों पर लगे इन गंभीर आरोपों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को एक बार फिर उबाल पर ला दिया है। अब देखना होगा कि इन आरोपों पर चुनाव आयोग और अन्य संस्थाएं क्या रुख अपनाती हैं और आने वाले दिनों में राज्य की सियासत किस दिशा में आगे बढ़ती है।

✍️ PSA Live News के लिए विशेष रिपोर्ट

“जनादेश की लूट” का आरोप: ममता बनर्जी ने BJP की जीत को बताया अनैतिक, मतगणना केंद्र पर मारपीट का दावा “जनादेश की लूट” का आरोप: ममता बनर्जी ने BJP की जीत को बताया अनैतिक, मतगणना केंद्र पर मारपीट का दावा Reviewed by PSA Live News on 1:22:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.