रांची, 28 जुलाई। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ई-गवर्नेंस टीम, रांची द्वारा 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सीएससी दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CTI) के ऑडिटोरियम, SIRD परिसर एवं OTC ग्राउंड के समीप, इटकी रोड, हेहल, रांची-834005 में आयोजित होगा।
इस अवसर पर डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटरों की भूमिका, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार, नागरिकों तक सरकारी योजनाओं की सहज पहुंच तथा डिजिटल सशक्तिकरण में वीएलई (Village Level Entrepreneurs) के योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। CSC देशभर में सरकारी एवं गैर-सरकारी डिजिटल सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सीएससी संचालकों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम का विवरण :
- कार्यक्रम: सीएससी दिवस 2026
- तिथि: 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
- समय: प्रातः 10:00 बजे
- स्थान: सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CTI) का ऑडिटोरियम, SIRD परिसर एवं OTC ग्राउंड के समीप, इटकी रोड, हेहल, रांची, झारखंड – 834005।
Reviewed by PSA Live News
on
5:20:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: