ब्लॉग खोजें

प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम बरवाला में हुआ विशाल जागरण, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया जलाभिषेक

शिवालय धाम में सरकारी खर्च से बनेगा भव्य स्वागत द्वार, पानी की समस्या भी होगी दूर : रणबीर गंगवा




हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। 
प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम बरवाला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल जागरण एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्राचीन शिवालय में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों एवं बरवाला क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात शिवालय कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का भव्य स्वागत एवं मान-सम्मान किया गया।


श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्हें प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भोले बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे और श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास इसी प्रकार मजबूत बना रहे। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं तो धर्म एवं भक्ति से जुड़ना ही चाहिए, साथ ही अपने बच्चों को भी संस्कारों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना चाहिए।


उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा बरवाला क्षेत्र पर बनी हुई है। उन्होंने भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें बरवाला की जनता की और अधिक सेवा करने की शक्ति प्रदान करें तथा क्षेत्र का निरंतर विकास होता रहे।


कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम में सरकारी खर्च से भव्य स्वागत द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवालय धाम में पानी की समस्या को भी जल्द दूर किया जाएगा। इसके साथ ही शिवालय कमेटी द्वारा रखी गई अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरवाला विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बरवाला की गलियों के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये की मांग को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शिवालय परिसर गूंज उठा। मंच संचालन की भूमिका आयुष शर्मा ने कुशलतापूर्वक निभाई।


इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पिछड़ा वर्ग हरियाणा सरकार सतबीर वर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी,भाजपा हिसार कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल,मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद बंसल, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ जांगड़ा, पूनम जांगड़ा, कैलाश सिंगला, युवा समाजसेवी मुकेश मित्तल, मान सिंह सैनी,जगमिंदर सिंगला,संजय सिंगला,रत्न सैनी,मुकेश सिंगला,मोनू सांखला,सुमित सिंगला, राजू सरदाना,मोहित कांसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम बरवाला में हुआ विशाल जागरण, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया जलाभिषेक प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम बरवाला में हुआ विशाल जागरण, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया जलाभिषेक Reviewed by PSA Live News on 7:52:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.