ब्लॉग खोजें

अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन से मिले अर्जुन मुंडा, स्वास्थ्य की ली जानकारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सकों से की बातचीत, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत कर रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही।

मुलाकात के दौरान अर्जुन मुंडा ने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना करते हुए कहा कि झारखंड के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे सार्वजनिक जीवन और झारखंड के सामाजिक-राजनीतिक सफर में रूपी सोरेन की भूमिका और सहयोग को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

उन्होंने रूपी सोरेन को झारखंड के लोगों के लिए मां और अभिभावक के समान बताते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। अर्जुन मुंडा ने विश्वास जताया कि चिकित्सकों के उपचार और शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से रूपी सोरेन जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटेंगी।


अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन से मिले अर्जुन मुंडा, स्वास्थ्य की ली जानकारी अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन से मिले अर्जुन मुंडा, स्वास्थ्य की ली जानकारी Reviewed by PSA Live News on 10:25:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.