ब्लॉग खोजें

राधाष्टमी और महर्षि दधीचि जयंती पर डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं

बोले—महापुरुषों के त्याग, सेवा और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता


हिसार/राजेश सलूजा।
राधाष्टमी एवं महर्षि दधीचि जयंती के पावन अवसर पर महर्षि दधीचि परमार्थ आश्रम ट्रस्ट, बरवाला के चेयरमैन एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां राधा रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि राधाष्टमी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में प्रेम, भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का महत्वपूर्ण पर्व है। राधा रानी का जीवन एवं उनकी भक्ति निस्वार्थ प्रेम, करुणा और समर्पण की प्रेरणा देती है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

महर्षि दधीचि का त्याग मानवता के लिए प्रेरणा

महर्षि दधीचि जयंती पर उन्होंने महर्षि दधीचि के त्याग और तपस्या को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन लोककल्याण, परोपकार और मानव सेवा के लिए सर्वस्व समर्पण की महान मिसाल है। भारतीय परंपरा में महर्षि दधीचि के त्याग को अद्वितीय माना गया है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर समाज और मानवता के कल्याण के लिए किया गया समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनता है।

उन्होंने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों और युवाओं को महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, त्याग और आदर्शों से परिचित कराना बेहद जरूरी है। महर्षि दधीचि के त्याग, तपस्या, सेवा और परोपकार जैसे मूल्यों को व्यवहार में उतारकर समाज को अधिक संवेदनशील, संस्कारवान और जिम्मेदार बनाया जा सकता है।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी हैं। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

अंत में उन्होंने मां राधा रानी से सभी परिवारों पर कृपा बनाए रखने तथा समाज में शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए राधाष्टमी और महर्षि दधीचि जयंती की शुभकामनाएं दीं।

राधाष्टमी और महर्षि दधीचि जयंती पर डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं राधाष्टमी और महर्षि दधीचि जयंती पर डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं Reviewed by PSA Live News on 7:14:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.