ब्लॉग खोजें

भारत विकास परिषद ने किया सरदार अनमोल सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान

छावनी परिषद के नामित सदस्य बनने पर परिषद ने जताया हर्ष, कहा—कैंट क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति


रामगढ़।
भारत विकास परिषद, रामगढ़ द्वारा कल देर रात होटल शिवम इन के सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत सरकार द्वारा भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह को छावनी परिषद का नामित सदस्य बनाए जाने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे रामगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला सचिव प्रदीप कुमार शर्मा सहित परिषद के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व सचिवों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सरदार अनमोल सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से छावनी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

जिलाध्यक्ष अनिल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार अनमोल सिंह का छावनी परिषद का नामित सदस्य बनना भारत विकास परिषद, रामगढ़ के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि अनमोल सिंह जी पूर्व में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। छावनी क्षेत्र की समस्याओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं जनहित के मुद्दों पर उनका अनुभव निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं सक्रिय सहभागिता से कैंट क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल होगी।

समारोह में उपस्थित सदस्यों ने सरदार अनमोल सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए रामगढ़ छावनी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस सम्मान समारोह में परिषद के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़, पूर्व अध्यक्ष अमित साहू, पूर्व अध्यक्ष उमेश राजगढ़िया, जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा, उपाध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, अखिलेश कुमार सिंह, सिटु सिंह सलूजा, सत्येंद्र नारायण सिंह, भरत गोयल, विशाल अग्रवाल, आदर्श चौधरी, सूरज अग्रवाल, विजय जायसवाल, रोहित पंसारी, अजय अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, पूनम सिंह सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

भारत विकास परिषद, रामगढ़ ने सरदार अनमोल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

भारत विकास परिषद ने किया सरदार अनमोल सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान भारत विकास परिषद ने किया सरदार अनमोल सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान Reviewed by PSA Live News on 8:42:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.