ब्लॉग खोजें

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में 5 नवंबर को भव्य आध्यात्मिक समागम, स्वामी सदानंद जी महाराज देंगे आशीर्वचन


रांची:
दीपावली एवं लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में आध्यात्मिक भक्ति, सद्भाव एवं मंगलकामना का एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। आगामी 5 नवंबर (दिन गुरुवार) को परम पूज्य परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज का शुभागमन हो रहा है। इस अवसर पर महाराज श्री के मुखारविंद से अमृतमयी आशीष वचन एवं भव्य महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस पावन धार्मिक समागम को लेकर राजधानी रांची सहित आसपास के धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा। इस दौरान पूज्य स्वामी सदानंद जी महाराज अपने प्रेरणादायी वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, निष्काम सेवा, प्रेम, सदाचार एवं मानव कल्याण का दिव्य मार्ग दिखाएंगे। महाराज श्री का सानिध्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त करने का एक दुर्लभ अवसर सिद्ध होगा।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि दीपावली जहां अज्ञानता के अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, वहीं महापर्व छठ सूर्योपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, शुचिता एवं लोकआस्था का अनुपम उदाहरण है। इन दोनों पावन पर्वों के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्त्व रखता है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रांची व आसपास के समस्त श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर महाराज श्री के आशीष वचन श्रवण करने तथा महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में 5 नवंबर को भव्य आध्यात्मिक समागम, स्वामी सदानंद जी महाराज देंगे आशीर्वचन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में 5 नवंबर को भव्य आध्यात्मिक समागम, स्वामी सदानंद जी महाराज देंगे आशीर्वचन Reviewed by PSA Live News on 8:57:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.