ब्लॉग खोजें

मीनाक्षी चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने सीखी स्किल, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक



पंजाब लुधियाना/ राजेश सलूजा : 
भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा चलाए गए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं को विभिन्न कौशल सिखाने के साथ-साथ स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत इंस्ट्रक्टर ममता फ़ार्ले एवं मीनाक्षी चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने सड़क की सफाई की तथा आसपास बिखरे कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। 

इसमे दिव्यांग जनों के लिये भी प्रतियोगिता करवाई गई ।प्रशिक्षुओं ने स्वयं सफाई में भाग लेते हुए लोगों को भी अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में  एनसीएससी की तरफ से  गोपाल कृष्ण, धीरज सचदेव, मुकेश कुमार, कुलबीर कौर ए एन एम, , विवेक, गुरप्रीत, हिमांशु, अभिषेक, गरिमा, सिया जैन, प्रितपाल ,हरप्रीत एवं संजू  ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान बच्चों को व्यावहारिक कौशल के साथ स्वच्छता, अनुशासन, श्रम की गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व भी समझाया गया।

मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा है’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में कौशल विकास के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने प्रशिक्षुओं का आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। सड़क की सफाई कर प्रशिक्षुओं ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कौशल सीखने के साथ स्वच्छता का संदेश देने वाली इन गतिविधियों ने प्रशिक्षण को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का कार्य किया।

मीनाक्षी चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने सीखी स्किल, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक मीनाक्षी चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने सीखी स्किल, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक Reviewed by PSA Live News on 6:39:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.