ब्लॉग खोजें

राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को संयुक्त सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति

रांची। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को संयुक्त सचिव रैंक में प्रोन्नति दे दी है। सोमवार को कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया। प्रोन्नति पाने वालों में प्रभाकर कुमार सिंह, ओमप्रकाश साह, रणजीत  कुमार सिन्हा, कुमकुम प्रसाद, अखौरी शशांक सिन्हा, सुनील सिंह, सुनील कुमार, सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, सुरेंद्र वर्मा, दीपक कुमार, गिरिजा शंकर प्रसाद, अनिलशन लकड़ा, संदीप कुमार, ओनिल क्लेमेंट, रंजीता हेंब्रम और प्रवीण कुमार शामिल हैं। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर ज्ञान प्रकाश मिंज को झारखंड लोक सेवा आयोग का उप परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। इससे पहले वे पंचायती राज निदेशालय  रांची में उपनिदेशक के पद पर पदस्थापित थे। दीपक कुमार को मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे राष्ट्रीय बचत निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित थे।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को संयुक्त सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को संयुक्त सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति Reviewed by PSA Live News on 10:57:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.