ब्लॉग खोजें

वज्रपात सुरक्षित भारत अभियान कार्यशाला का आयोजन विज़न वर्ल्ड ने किया

संपादक - अशोक कुमार  झा।
राँची। स्वयंसेवी संस्था विज़न वर्ल्ड   के द्वारा होटल बी एन आर में "वज्रपात सुरक्षित भारत अभियान" नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत वर्ल्ड विज़न इंडिया के सचिव एस पी प्रामाणिक ने किया।
कार्यक्रम में वज्रपात पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए "इंडियन मेट सोसाइटी" के सचिव डॉ मनोज कुमार ने कहा कि वज्रपात एक ऐसा आपदा है,  जिससे हर साल झारखंड में काम से कम 200 लोगों की जान चली जाती है, इसलिए आज इसपर गंभीरता पूर्वक विचार करना हम सबकी जवाबदेही है । उन्होंने आगे कहा कि वज्रपात को रोका नहीं जा सकता है, परंतु जागरूकता फैलाकर इसे कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर ने आयोजक से कहा कि आप इस कार्यक्रम को सिर्फ होटल में न करके धरातल में भी करें, जिससे सही अर्थों में लोगों में जागरूकता का संदेश पहुँच सके।



वज्रपात सुरक्षित भारत अभियान कार्यशाला का आयोजन विज़न वर्ल्ड ने किया वज्रपात सुरक्षित भारत अभियान  कार्यशाला का आयोजन विज़न वर्ल्ड ने किया Reviewed by PSA Live News on 4:33:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.