रांची। झारखंड में रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमित दो नये मरीज मिले हैं. दोनों बोकारो जिले के गोमिया के हैं. जानकारी के अनुसार दोनों गोमिया के साड़म के बताये जा रहे हैं. अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गयी है. इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना से पहली मौत बोकारो में ही हुई है, जबकि दूसरी मौत रांची में हुई है. मृतक हिंदपीढ़ी से बरामद राज्य की दूसरी कोरोना संक्रमित महिला का पति था. बोकारो में जिसकी मौत हुई है वह साड़म का ही रहने वाला था. अब तक रांची के हिंदपीढ़ी से आठ, बोकारो से आठ, हजारीबाग से दो और गिरिडीह से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
झारखण्ड में कोरोना का दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, अब पॉजिटिव मरीज की संख्या 19 हो गई
Reviewed by PSA Live News
on
11:14:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:14:00 am
Rating:
