रमजान माह के दौरान आवश्यकताओं एवं लॉकडाउन के अनुपालन संबंधी विषयों पर विचार विमर्श , हिन्दपीढ़ी क्षेत्र के इमाम, आलिमों एवं सम्मानित प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक
रांची। बुधवार को रांची के हिन्दपीढ़ी स्थित गुरुनानक स्कूल में आगामी रमजान माह एवं जारी लॉकडाउन के मद्देनजर अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में हिन्दपीढ़ी क्षेत्र के इमाम एवं आलिमों के अलावा कुछ सम्मानित प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया एवं उनसे रमजान माह को लेकर आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही, रमजान के दौरान लॉकडाउन के अनुपालन संबंधी मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
शुक्रवार से रमजान का के पाक माह की शुरुआत हो रही है। इस दौरान रोजा रखने वाले लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं अन्य किसी भी प्रकार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे के निदेशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची की अध्यक्षता में हिन्दपीढ़ी क्षेत्र के मौलाना, इमामों एवं अन्य सम्मानित लोगों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में संबंधित लोगों से रमजान माह के दौरान आमजनों की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई एवं उक्त हेतु जरूरी कदम उठाए जाने के लिए आश्वस्त किया गया। साथ ही, रमजान के दौरान लॉकडाउन का वॉइलेशन न हो उक्त को लेकर विचार विमर्श किया गया। उपस्थित प्रतिनिधयों ने लॉक डाउन के अनुपालन के संबंध में जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुपालन में पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया साथ ही जरूरी आवश्यकताओं के बारे में उपस्थित पदधिकारियों को जानकारी दी।
अनुमण्डल पदाधिकारी रांची श्री लोकेश मिश्रा ने कहा कि, "आगामी रमजान माह के दौरान आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर इस क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान उनसे आवश्यक सुविधाओं की जानकारी मांगी गई। जिससे कि पूरे माह के दौरान यहां के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त कंटेन्मेंट जोन में भीड़ न लगे एवं किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नियमों का वॉइलेशन न हो इसके संबंध में विचार विमर्श किया गया। जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।"
गौरतलब है कि कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को रोकने हेतु पूरे देश सहित राज्यभर में लॉकडाउन लागू है। रांची के हिन्दपीढ़ी क्षेत्र से कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या के मद्देनजर इस क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। जिसके पश्चात उस क्षेत्र विशेष में किसी भी गैर आधिकारिक व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इसके अलावा उस क्षेत्र के लोगों के बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। जिससे कि कोरोना के प्रसार को शहर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोका जा सके।

Reviewed by PSA Live News
on
12:21:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
12:21:00 pm
Rating: